बरेली: छात्रा से दुष्कर्म मामले में फरार अन्य दोनों आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को इज्जतनगर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। पहले जेल गए मुख्य आरोपी ने पूछताछ में अपने दो अन्य साथियों के नाम बताए थे, जो वारदात में शामिल थे। वहीं …

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को इज्जतनगर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। पहले जेल गए मुख्य आरोपी ने पूछताछ में अपने दो अन्य साथियों के नाम बताए थे, जो वारदात में शामिल थे। वहीं छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से की थी। आरोप था कि बेटी 5वीं की छात्रा है। 2 सितंबर को वह ट्यूशन की फीस जमा करने गांव के ही एक इलाके में महिला शिक्षक के घर गई थी। वहां से लौटते समय दोपहर करीब 12 बजे आरोपी सादिक और शाहरुख ने उसे झाड़ियों में लेकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के साथ ही अश्लील वीडियो और फोटो मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली।

बताया कि छात्रा के विरोध करने पर शाहरुख अपने अन्य साथियों को बुलाकर ले आया और जान से मारने की धमकी भी दी थी। वहीं दूसरी तरफ आरोपियों ने छात्रा का अश्लील वीडियो व फोटो वायरल कर दिया।

परिजनों तक जब वायरल वीडियो पहुंचा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों के पूछने पर छात्रा ने आपबीती बताई। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में सादिक को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा था। पूछताछ के दौरान सादिक ने वारदात के दौरान शाहरुख व अयान के मौजूद होने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश में लगी थी।

संबंधित समाचार