बरेली: राजेंद्र नगर में फिर पाइप लाइन लीक, सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राजेंद्र नगर में पानी की पानी लाइन फटने का सिलसिला नहीं थम पा रहा है। झूलेलाल द्वार मार्ग पर एक बारात घर के पास दो दिन पहले पाइप लाइन लीकेज की समस्या हो गई थी। इसके बाद शनिवार को केके अस्पताल के पास पाइप लाइन में फाल्ट आ गया है। इसकी सूचना …

बरेली, अमृत विचार। राजेंद्र नगर में पानी की पानी लाइन फटने का सिलसिला नहीं थम पा रहा है। झूलेलाल द्वार मार्ग पर एक बारात घर के पास दो दिन पहले पाइप लाइन लीकेज की समस्या हो गई थी। इसके बाद शनिवार को केके अस्पताल के पास पाइप लाइन में फाल्ट आ गया है। इसकी सूचना मिलते ही जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शाम को फाल्ट को ठीक कर लिया गया। इस दौरान सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो गया। इसके बाद फिर पाइप लाइन में फाल्ट आ गया।

पॉश इलाके राजेंद्रनगर में आए दिन पानी की पाइप लाइन के लीक होने के मामले आ रहे हैं। बुधवार की शाम को झूलेलाल द्वार मार्ग पर एक बारात घर के पास पाइप लाइन फट गई थी। इससे राजेंद्रनगर, जनकपुरी, आवास विकास सहित कई इलाकों में लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ा था। शुक्रवार की शाम को यह पाइप लाइन किसी तरह से ठीक हो सकी कि शनिवार दोपहर में राजेंद्रनगर में ही केके अस्पताल के पास पानी की पाइप लाइन फट गई। इससे सड़क पर सैकड़ों लीटर पानी बह गया।

स्थानीय पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना मम्मा सहित स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फाल्ट को दुरुस्त कराने का काम प्रारंभ कर दिया। कई घंटे तक मरम्मत का काम चलने के बाद शाम को फाल्ट सुधारा गया। इसके बाद फिर पाइप लाइन में समस्या आ गई। स्थानीय लोग इस बात से परेशान हैं कि पेयजल लाइन में बार-बार इतना फाल्ट क्यों हो रहा है‌, जबकि इस पॉश इलाके में पानी की पाइप बिछे हुए भी ज्यादा समय नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देते हुए इसका समाधान निकलना चाहिए।

संबंधित समाचार