बरेली: जंक्शन पर फेल हुआ कोच पोजिशनिंग सिस्टम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शनिवार को बरेली जंक्शन पर लगा कोच पोजिशनिंग सिस्टम यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया। गुवाहटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर रूकी तो कोच पोजिशनिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा था। प्लेटफार्म पर लगे डिसप्ले में कोच की स्थिति दिखाई नहीं दे रही थी। बता दें कि हाल में …

बरेली, अमृत विचार। शनिवार को बरेली जंक्शन पर लगा कोच पोजिशनिंग सिस्टम यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया। गुवाहटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर रूकी तो कोच पोजिशनिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा था। प्लेटफार्म पर लगे डिसप्ले में कोच की स्थिति दिखाई नहीं दे रही थी। बता दें कि हाल में पुराने सिस्टम को बदलकर जंक्शन पर नया सिस्टम लगाया है।

पहले भी कई बार इसमें कोच की सही पोजिशन ठीक से नहीं दिखाने की शिकायते आ चुकी हैं। कई बार डिसप्ले पर एसी कोच दिखाता है लेकिन ट्रेन आने के बाद प्लेटफार्म पर रसोईयान आया। अमृत विचार कोच पोजिशनिंग सिस्टम की इस गड़बड़ी को पहले भी प्रमुखता से प्रकाशित कर चुका है।

शनिवार को करीब 11.50 के आसपास ट्रेन गुवाहटी-जम्मूतवी ट्रेन के स्टेशन पहुंचने से पहले काफी भीड़ थी। जिसके चलते यात्रियों को पता ही नहीं चल पाया कि उनका कोच कहां आएगा। जंक्शन के प्रत्येक प्लेटफार्म पर कोच पोजिशनिंग सिस्टम लगाया गया है। हर प्लेटफार्म पर 22 से 24 के आसपास डिसप्ले बोर्ड लगाए जाते हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज