वजन घटाना होगा अब आसान, पिएं ये ड्रिंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आज के इस दौर में हर कोई पतला और स्लिम-ट्रिम बॉडी चाहता है। बढ़ता वजन कई बीमारियों का कारण बनता है। इसलिए लोग पतले होने के लिए कई तरह की उपाय अपनाते हैं। हालांकि कई तरह के डाइट प्लान वजन कम करने में मदद कर सकते हैं लेकिन, उन डाइट प्लान को फॉलो करना आसान …

आज के इस दौर में हर कोई पतला और स्लिम-ट्रिम बॉडी चाहता है। बढ़ता वजन कई बीमारियों का कारण बनता है। इसलिए लोग पतले होने के लिए कई तरह की उपाय अपनाते हैं। हालांकि कई तरह के डाइट प्लान वजन कम करने में मदद कर सकते हैं लेकिन, उन डाइट प्लान को फॉलो करना आसान नहीं होता है।

अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आप जीरा वॉटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे तो हम सभी जानते हैं कि लोग जीरे का इस्तेमाल किचन में खाने का स्वाद बढ़ाने में करते हैं। लेकिन, यह स्वाद के साथ-साथ वजन कम करने में भी बहुत मददगार है। यह शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को कम करके उसे बेहतर करने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं इसे यूज करने के तरीके के बारे में…..

इस तरह बनाएं जीरा पानी
जीरा पानी के फायदे जानने के बाद हम इसे यूज करने के सही तरीके के बारे में बताते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच जीरा लें और उसे रात भर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह करीब इस पानी को जीरे के साथ 10 मिनट उबालें। इसे बाद इस पानी को छान लें और जीरा अलग कर लें। इसके असर को बढ़ाने के लिए आप नींबू और थोड़ा शहद भी इसमें डाल सकते हैं।

अगर आपको सुबह जल्दी रहती है तो आप इसे बिना उबालें भी छान कर पी सकते हैं। आपको बता दें कि इसका सबसे बेहतर असर सुबह खाली पेट पीने से होता है। इसके अलावा आप चाहें तो सुबह ब्रेकफास्ट करने के बाद भी इसे पी सकती हैं। इसे पीने के बाद आप एक घंटा कुछ भी खाने से बचे जिससे यह आपके शरीर पर असर कर सके। इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपको कुछ ही दिनें में फायदा दिखने लगेगा।