लखनऊ: वेतन बढ़ोतरी को लेकर आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों ने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में राम मनोहर लोहिया संस्थान के आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों ने कर्मचारी संघ की ओर से समय से वेतन नहीं मिलने व वेतन बढ़ोतरी की मांग की गई है। इसके साथ ही वे आउटसोर्सिंग जैसी व्यवस्थाओं को भी बंद करवाने की भी मांग की है। जिसमें आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल महामंत्री सच्चिदानंद …

लखनऊ। राजधानी में राम मनोहर लोहिया संस्थान के आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों ने कर्मचारी संघ की ओर से समय से वेतन नहीं मिलने व वेतन बढ़ोतरी की मांग की गई है। इसके साथ ही वे आउटसोर्सिंग जैसी व्यवस्थाओं को भी बंद करवाने की भी मांग की है।

जिसमें आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल महामंत्री सच्चिदानंद मिश्रा ने बताया कि आउटसोर्सिंग व्यवस्था में सेवा प्रदाता फर्म की ओर से कर्मचारियों को समय से वेतन भुगतान नहीं किया जाता है। साथ ही कर्मचारियों के वेतन को कई माह तक रोककर घोटाला किया जाता है।

जिसके विरोध के चलते लगातार हम अपनी मांग को कर्मचारियों संघ के साथ रख रहें हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में जहां एक ओर उन्हीं चिकित्सालयों में एनएचएम की ओर से उन्हीं पदों पर कर्मचारी कार्यरत हैं। वहीं दूसरी ओर आउटसोर्सिंग व्यवस्था की तरफ से अन्य कर्मचारियों की तैनाती कर अन्य स्टाफ के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि वेतन बढ़ोतरी मांग को लेकर जून 2021 में शासन की ओर से गवर्निंग बॉडी की बैठक में वेतन निर्धारित कर आदेश भी जारी किया गया था। जिसके बाद आज तक संस्थान की गवर्निंग बॉडी की ओर से संस्थान के कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी नहीं की गई। जिसको लेकर सभी कर्मचारियों में विरोध बना हुआ है और हमारी मांग वेतन बढ़ोतरी के साथ आउटसोर्सिंग व्यव्स्था को बंद कराना है।

संबंधित समाचार