यूपी: स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, बताया ‘योगी फोबिया’ से ग्रसित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विपक्षी दल ‘योगी फोबिया‘ से ग्रस्त है, सपा-बसपा और कांग्रेस की हालत रेत में सर छुपाये शुतुरमुर्ग जैसी है और उनको योगी सरकार में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान सहित सभी क्षेत्रों में हुए सर्वांगीण विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे है। ये बात रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह …

लखनऊ। विपक्षी दल ‘योगी फोबिया‘ से ग्रस्त है, सपा-बसपा और कांग्रेस की हालत रेत में सर छुपाये शुतुरमुर्ग जैसी है और उनको योगी सरकार में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान सहित सभी क्षेत्रों में हुए सर्वांगीण विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे है। ये बात रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस की जमींन उत्तर प्रदेश में खिसक गई है। सत्ता वापसी के इनके सपने बिखर गए हैं। इनका काम केवल भ्रामक, तथ्यहीन व बेबुनियाद प्रोपेगेंडा चला जनता को सिर्फ और सिर्फ भ्रमित करना है।

श्री सिंह ने कहा कि अपराधियों की मसीहा समाजवादी पार्टी सरकार के विरोध में बोलने का हक खो चुकी है। सपा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ सिर्फ इस वजह से बोल रही है क्योंकि उसके शासनकाल में पोषित और संरक्षित माफियाराज के खिलाफ मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ ने अभियान छेड़ रखा है। योगी सरकार द्वारा पिछले साढे़ चार साल में माफियाओं और बदमाशों के कब्जे से छुडाई गई 18 सौ करोड़ से ज्यादा की सरकारी जमींन और ध्वस्त व जब्त की गई करोड़ों की संपत्तियां इसका सबूत है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा को चिंता प्रदेश के गरीब, वंचित, किसान, युवा, महिला और व्यापारी वर्ग की नहीं है। उसे चिंता उसके माफिया मित्रों के अवैध निर्माणों पर चल रहे सरकारी बुलडोजर की है। श्री सिंह ने कहा कि सपा को नही भूलना चाहिए कि उत्तर प्रदेश की जनता उसे एक बार नहीं दो बार बुरी तरह से खारिज कर चुकी है।

संबंधित समाचार