रामपुर: जमीन के विवाद में भिड़े दो पक्ष, पथराव से भगदड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव के साथ मारपीट हुई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। कुछ घायलों को अस्पताल भेजा गया …

रामपुर, अमृत विचार। जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव के साथ मारपीट हुई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। कुछ घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

पटवाई थाना क्षेत्र के गांव गौहरा हसनपुर निवासी खेमपाल का पास के ही रहने वाले अपने रिश्तेदारों से काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। जिसके चलते रोजाना दोनों पक्षों में मारपीट होती रहती है। रविवार दोपहर को दोनों पक्षों के लोग फिर आमने सामने आ गए। गाली गलौज के साथ ही पथराव शुरू हो गया।

दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक रुक रुककर पथराव होता रहा। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों पकड़ लिया, बाकी लोग फरार हो गए। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। काफी समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस की लापरवाही कर सकती किसी दिन बड़ी घटना
जमीन के विवाद में दोनों पक्षों में काफी समय से कब्जे को लेकर विवाद चला आ रहा है। जिसको लेकर झगड़ा भी होता रहता है लेकिन पुलिस इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं ले रही है। जिससे किसी दिन भी बड़ी घटना हो सकती है पुलिस इसको लेकर गंभीर नहीं है गांव के लोगों की माने तो कई बार फायरिंग तक की घटना हो चुकी है। उसके बाद भी पुलिस सर्तक नहीं है।

दोनों पक्ष एक ही परिवार के चचेरे तहेरे भाई हैं, जगह को लेकर दोनों में मारपीट हुई है, दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, जिसमें दोनों पक्षों को थाने में बिठा लिया है, चोटिल व्यक्तियों को मेडिकल के लिए ज़िला अस्पताल भेजा है। रिपोर्ट आने ले उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। धारा 151 में चालान किया जाएगा। -कोमल सिंह थाना प्रभारी, पटवाई

संबंधित समाचार