बरेली: घास मारने की दवा पीने से बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान बच्चे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दुकान से कीटनाशक खरीदने के बाद 12 साल के बच्चे ने कीटनाशक पी ली। दोस्तों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शनिवार की देर रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। …

बरेली, अमृत विचार। दुकान से कीटनाशक खरीदने के बाद 12 साल के बच्चे ने कीटनाशक पी ली। दोस्तों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शनिवार की देर रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच हुआ है।

इज्जतनगर के गिरधरपुर निवासी प्रेम ने बताया कि उसका छोटा भाई परमेश्वरी (12) कक्षा 4 में पढ़ता है। 8 सितंबर को वह अपने काम पर थे, तभी परमेश्वरी के दोस्तों का फोन पहुंचा और तुरंत आने को कहा। प्रेम जब वहां पहुंचा तो हैरान रह गया। बताया कि उनके भाई की हालत बहुत खराब थी। उसे तुरंत मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां किसी तरह का कोई आराम न मिलने पर परमेश्वरी को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रेम के मुताबिक कुछ आराम मिलने पर परमेश्वरी ने बताया कि वह घास मारने की दवा लेने के लिए कासमपुर रोड स्थित गांव की एक दुकान पर गया था। जहां से दवा लाते समय थोड़ी दवा उसने खुद पी ली थी। इसके बाद उसने अपने एक दोस्त को फोन कर अपनी बिगड़ती स्थिति के बारे में बताया था।

डांट के डर से आत्महत्या की बात आ रही सामने
परमेश्वरी की मौत के बाद कुछ लोगों ने बताया कि वह बाइक चलाना सीख रहा था। इसके लिए वह पड़ोसी की नई बाइक लेकर निकला था। रास्ते में किसी तरह गाड़ी गिरने पर टूट गई थी। परिजनों की डांट के डर से उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था।

संबंधित समाचार