बरेली: प्रार्थना पत्र की जांच को गया सिपाही और हो गया प्यार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लड़की के प्रार्थना पत्र की जांच करने गए सिपाही की उससे दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलते रहे और मोहब्बत हो गई। दोनों शादी करने को तैयार हो गए। लेकिन बाद में सिपाही ने शादी से इनकार कर दिया। इससे नाराज लड़की रविवार को थाने पहुंची और शादी …

बरेली, अमृत विचार। लड़की के प्रार्थना पत्र की जांच करने गए सिपाही की उससे दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलते रहे और मोहब्बत हो गई। दोनों शादी करने को तैयार हो गए। लेकिन बाद में सिपाही ने शादी से इनकार कर दिया। इससे नाराज लड़की रविवार को थाने पहुंची और शादी करने की जिद पर जमकर हंगामा काटा। उसने कहा कि आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। काफी देर तक चले हंगामे के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

बारादरी के बिथरी जगतपुर चौकी में तैनात एक सिपाही कुछ समय पहले उसके इलाके की रहने वाली लड़की के दिए हुए प्रार्थना पत्र की जांच के लिए गया था। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और वे एक-दूसरे से फोन पर बातचीत करने लगे। दोनों में मुलाकातें बढ़ीं तो प्यार हो गया। लड़की और सिपाही शादी करने को तैयार हो गए। लेकिन कुछ दिनों पहले ही सिपाही ने शादी से इनकार कर दिया।

सिपाही और एक लड़की का प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के परिजन शादी करने से इनकार कर रहे थे। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। -नीरज मलिक, इंस्पेक्टर बारादरी

संबंधित समाचार