सीतापुर में किसान महापंचायत शुरू, समाजसेवी मेधा पाटकर लेंगी हिस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। किसान विरोधी कानूनों के विरोध में सोमवार को शहर के आरएमपी इंटर कॉलेज मैदान पर संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर एक बड़ी किसान महापंचायत शुरू हो रही है। इस किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत, समाजसेवी मेधा पाटकर भी पहुंच रही हैं। कार्यक्रम को लेकर बड़ी तैयारियां की गई …

सीतापुर। किसान विरोधी कानूनों के विरोध में सोमवार को शहर के आरएमपी इंटर कॉलेज मैदान पर संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर एक बड़ी किसान महापंचायत शुरू हो रही है। इस किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत, समाजसेवी मेधा पाटकर भी पहुंच रही हैं। कार्यक्रम को लेकर बड़ी तैयारियां की गई हैं। इस किसान महापंचायत में उत्तर प्रदेश के अलावा कई अन्य प्रांतों से किसान पहुंच रहे हैं।

आरएमपी इंटर कॉलेज का मैदान किसानों से भरने लगा है। किसान महापंचायत में कई रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ भंडारा चल रहा है। लोग खाना खा रहे हैं। नाश्ता कर रहे हैं। दूसरी तरफ यहां मेले जैसा माहौल है। किसान महापंचायत से जुड़े झंडे, बैनर बिक रहे है। साथ ही पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट पूजा मिश्र, एसडीएम सदर अमित भट्ट, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह सहित भारी पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीतापुर के अलावा बाहर से भी भारी फोर्स मंगाया गया है। बाहर से चार अपर पुलिस अधीक्षक, 10 सीओ, 22 इंस्पेक्टर, 200 सब इंस्पेक्टर, 700 पुलिस आरक्षी, दो प्लाटून पीएसी भी लगाई गई है। गाड़ियों को खड़ी करने के लिए आरएमपी इंटर कॉलेज के मैदान के सामने स्थित ग्रास फार्म को पार्किंग बनाया गया है। किसान महापंचायत के मंच पर विभिन्न कार्यक्रम शुरू हो गए हैं।

संबंधित समाचार