ओवैसी, अखिलेश पर तंज कसने के लिए यूपी बीजेपी ने बनाया ‘अब्बा जान’ कार्टून

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बीजेपी सोशल मीडिया की तरफ से एक ट्वीट कर एआईएमआईएम नेता ओवैसी और अखिलेश यादव पर तंज कसा है। सीएम योगी की विवादास्पद ‘अब्बा जान’ टिप्पणी पर एक कार्टून बनाया गया है। कार्टून में ओवैसी और अखिलेश यादव को मुगल सम्राट सलीम और अनारकली के रूप में दिखा गया है जो कि गरीबों के …

लखनऊ। बीजेपी सोशल मीडिया की तरफ से एक ट्वीट कर एआईएमआईएम नेता ओवैसी और अखिलेश यादव पर तंज कसा है। सीएम योगी की विवादास्पद ‘अब्बा जान’ टिप्पणी पर एक कार्टून बनाया गया है।

कार्टून में ओवैसी और अखिलेश यादव को मुगल सम्राट सलीम और अनारकली के रूप में दिखा गया है जो कि गरीबों के लिए राशन का दुरुपयोग कर रहे हैं। जबकि ‘अब्बा जान’ मुलायम सिंह यादव देख रहे हैं।

अखिलेश यादव और ओवैसी ने कई अन्य विपक्षी नेताओं के साथ, यूपी में एक कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ की हालिया विवादास्पद टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा था। आदित्यनाथ ने कुशीनगर में कहा था कि पीएम मोदी के नेतृत्व में तुष्टिकरण की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। 2017 से पहले क्या सभी को राशन मिलता था? पहले केवल ‘अब्बा जान’ कहने वाले ही राशन पचा रहे थे।

इससे विपक्षियों में एक बड़ा हंगामा हुआ। सीएम योगी पर जबरदस्त सांप्रदायिकता का आरोप लगाया गया। ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ की ‘अब्बा जान’ वाली टिप्पणी पर व्यंग्य करते हुए कहा था कि यह ‘बाबा’ की ओर से ध्रुवीकरण की रणनीति है।

 

संबंधित समाचार