मुरादाबाद: निकाह का झांसा देकर कर्नाटक की युवती से बनाए संबंध, गर्भवती हुई तो शादी से मुकरा, कराया गर्भपात
मुरादाबाद, अमृत विचार। निकाह का झांसा देकर मुरादाबाद जिले के डिलारी में रहने वाले युवक ने कर्नाटक की युवती से संबंध बना लिए। युवक कर्नाटक में धार्मिक स्थल में रहता था। उसने कई बार युवती से दुराचार किया तो वह गर्भवती हो गई। युवती ने जब युवक पर दवाब डाला तो वह निकाह करने से …
मुरादाबाद, अमृत विचार। निकाह का झांसा देकर मुरादाबाद जिले के डिलारी में रहने वाले युवक ने कर्नाटक की युवती से संबंध बना लिए। युवक कर्नाटक में धार्मिक स्थल में रहता था। उसने कई बार युवती से दुराचार किया तो वह गर्भवती हो गई। युवती ने जब युवक पर दवाब डाला तो वह निकाह करने से मुकर गया और मारपीट करने लगा। पीड़िता ने कर्नाटक के संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो आरोपी भागकर मुरादाबाद आ गया। आरोपी के पीछे पीड़िता भी मुरादाबाद आ गई और उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी को पत्र दिया।
कर्नाटक के जिला करवार के थाना बनावसी के एक गांव में रहने वाली युवती ने सोमवार को एसएसपी को पत्र दिया। उसका कहना था कि मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र ग्राम सिहाली खद्दर निवासी जाकिर उसके गांव में एक धार्मिक स्थल पर रहता था। उसका भी रोजाना धार्मिक स्थल मे आना जाना था। जान-पहचान बढ़ने पर युवक उसके घर भी आने लगा। आरोप है कि युवक ने निकाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए।
कई बार उसके साथ दुराचार किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। उसने जब निकाह के लिए दवाब डाला तो आरोपी टरकाने लगा। बहाने से उसने उसका गर्भपात भी करा दिया। आरोप है कि इसके बाद वह निकाह करने से मुकर गया और मारपीट करने लगा। युवती के अनुसार उसने जब संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी तो वह भागकर मुरादाबाद आ गया। यहां पर वह निकाह करने की फिराक में हैं। पीड़िता ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
