पूर्ण बहुमत से प्रदेश में दोबारा बनेगी भाजपा सरकार : संगीता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर नौगांवा सादात विधानसभा से विधायक संगीता चौहान ने प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्ध्यिां और क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। कहा कि प्रदेश में दोबारा योगी सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी। सोमवार को शहर के जोया रोड स्थित …

अमरोहा, अमृत विचार। प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर नौगांवा सादात विधानसभा से विधायक संगीता चौहान ने प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्ध्यिां और क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। कहा कि प्रदेश में दोबारा योगी सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी।

सोमवार को शहर के जोया रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में नौगांवा विधायक संगीता चौहान ने प्रेस वार्ता कर नीतियां, सरकार की उपलब्ध्यिां व क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नौगांवा विधानसभा में बड़े स्टेडियम का तोहफा दिया। ऐतिहासिक गंगा तिगरी मेला को सरकारी मेला घोषित करवाया। नए बिजली घरों का निर्माण कराकर विद्युत आपूर्ति में सुधार कराया गया।

कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ, निर्धन महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन, शौचालय, गरीब परिवारों को आयुष्मान कार्ड का लाभ, गन्ना भुगतान में सुधार, आईटीआई कॉलेज का निर्माण कराया गया। उन्होंने बताया कि कैलसा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण की स्वीकृति कराई गई। कहा कि नौगांवा सादात तहसील भवन के निर्माण की स्वीकृति कराई। पर्यावरण सुधार के क्षेत्र तालाबों झीलों का पुनरुद्धार कराया गया। विधायक ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन, भाजपा नेता युद्धवीर सिंह, राकेश वर्मा, गौरव चौहान मौजूद रहे।

संबंधित समाचार