सुल्तानपुर: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, बताया- दोहरे चरित्र वाली पार्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में निकली किसान, नौजवान पटेल यात्रा जिले भर में घूमी। कादीपुर, लम्भुआ, सदर, सुलतानपुर व इसौली सहित पांचों विधानसभाओं में हुई दर्जनों सभाओं में सपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पर खूब बरसे। यात्रा दौरान उन्होंने रसोई गैस, बिजली, दवा, खाद, पानी, …

सुलतानपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में निकली किसान, नौजवान पटेल यात्रा जिले भर में घूमी। कादीपुर, लम्भुआ, सदर, सुलतानपुर व इसौली सहित पांचों विधानसभाओं में हुई दर्जनों सभाओं में सपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पर खूब बरसे। यात्रा दौरान उन्होंने रसोई गैस, बिजली, दवा, खाद, पानी, बेरोजगारी, बदहाली, खेती-किसानी आदि का मुद्दा उठाया और इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि देश और प्रदेश की जर्जर आर्थिक स्थिति कैसी है यह किसी से छिपी नहीं है।

उन्होंने भाजपा को दोहरे चरित्र वाली पार्टी बताया और कहा कि भाजपा का आम आदमी से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा झूठी पार्टी है। झूठ के बल पर प्रदेश और केंद्र में अपनी सरकार बनाई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान बेहाल हैं, उनकी उपज का वाजिब मूल्य नही मिल पा रहा है। सरकार ने किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया है। महंगाई चरम पर है। सरकार सरकारी संस्थाओं को बेचने पर आमादा है। अब जनता इससे त्रस्त है। 2022 में भाजपा को यहां से खदेड़ना होगा। इस दौरान पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी नरेंद्र सिंह वर्मा, डॉ शालिनी राकेश, एमएलसी विशाल वर्मा, जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, महामंत्री सलाहुद्दीन अहमद साथ रहे।

प्रदेश अध्यक्ष के सामने सपाईयों ने उड़ाई अनुशासन की धज्जियां

मंच से लेकर सड़क तक टिकट के दावेदारों व उनके समर्थकों में गुटबाजी खूब दिखी। इस बीच अनुशासन तार-तार होता नजर आया।
सुलतानपुर में तो हद ही हो गई जहां मंच के नीचे खड़े समर्थक हाथ में अपने नेता के नाम की तख्तियां लिए पूरे समय तक नारेबाजी करते रहे। मंच पर चढ़ने से लेकर उतरने तक धक्का-मुक्की व खींचातानी आम बात रही। वैसे तो सपा की हर मीटिंग एवं बैठक व धरना प्रदर्शन दौरान अनुशासन तार-तार होना आम बात रही है।

लेकिन प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के सामने ही जिस तरह सपाईयों ने अनुशासन की धज्जियां उड़ाई उससे वे भी कुछ देर असहज दिखे। हो-हल्ला बीच जब उन्होंने खुद माईक संभाला एवं नारेबाजी कर रहे लोगों को फटकार लगाई और कहा कि हम तख्ती नाम देख लिए अब इसको नीचे कर लीजिए। समाजवादी पार्टी को मजबूत करना है तो अनुशासन में रहकर मजबूत करना है। ऐसे पार्टी नहीं मजबूत होगी। बात सुनिए जो मैं संदेश लेकर आया हूं। उस पर गौर फरमाइए। अध्यक्ष की फटकार बाद स्थिति कुछ सामान्य हुई तब वे अपनी बात कह सके।

पांचों विधानसभाओं में स्वागत एवं सभाएं

अम्बेडकर नगर के रास्ते जिले में दाखिल प्रदेश अध्यक्ष का कादीपुर विधानसभा में पूर्व विधायक राम चन्द्र चौधरी, भगेलू राम, सूर्यनाथ यादव एडवोकेट, डॉ राजकरन लम्भुआ में जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल,पूर्व अध्यक्ष रघुवीर यादव, धर्मेंद्र सिंह बबलू, सत्यपाल यादव, सदर में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो.रामसहाय यादव, पूर्व प्रमुख डॉ श्रवण यादव, पूर्व विधायक अरुण वर्मा, संजय वर्मा, सुलतानपुर में पूर्व विधायक अनूप संडा, पूर्व सांसद ताहिर खां एवं इसौली में विधायक अबरार अहमद, इसराक बेग, वीएम यादव ने जगह-जगह स्वागत किया।

संबंधित समाचार