लखीमपुर खीरी: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर लाइनमैन की मौत
मैगलगंज खीरी। मोटर ट्यूबवेल का केबिल जोड़ने के लिए औरंगाबाद बिजली उपकेन्द्र से शटडाउन लेकर बिजली पोल पर चढ़ा संविदा लाइनमैन अचानक करेन्ट लगने पर पोल से नीचे जमीन पर आ गिरा। कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में औरंगाबाद बिजली उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों की लापरवाही सामने …
मैगलगंज खीरी। मोटर ट्यूबवेल का केबिल जोड़ने के लिए औरंगाबाद बिजली उपकेन्द्र से शटडाउन लेकर बिजली पोल पर चढ़ा संविदा लाइनमैन अचानक करेन्ट लगने पर पोल से नीचे जमीन पर आ गिरा। कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में औरंगाबाद बिजली उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है।
मैगलगंज कोतवाली की औरंगाबाद चैकी क्षेत्र के फरिया पिपरिया गांव निवासी संजय यादव (30) पुत्र प्रेम यादव औरंगाबाद बिजली उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात था। बताते हैं कि सोमवार शाम लगभग छह बजे संजय औरंगाबाद बरवर मार्ग पर बलदेव सिंह के झाले पर मोटर ट्यूबवेल का केबिल जोड़ने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संजय ने मोबाइल कॉल कर औरंगाबाद बिजली उपकेंद्र से शटडाउन लिया था। जिसके बाद वह केबिल जोड़ने के लिए बिजली पोल पर चढ़ गया।
केबिल जोड़ते समय अचानक तारों में करेन्ट चालू हो गया। तार की चपेट में आते ही वह करेन्ट लगने से जमीन पर आ गिरा। कुछ ही देर में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बिजली से चिपककर मौत होने की सूचना जब उसके परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद सूचना पर पहुंची औरंगाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिवार में पत्नी व एक पुत्र व एक पुत्री है।
