लखीमपुर खीरी: मारपीट में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
सिकंद्राबाद/बेहजम खीरी, अमृत विचार। कोतवाली नीमगांव के गांव गुलौला निवासी दो पक्षों में पांच दिन पूर्व जमीन विवाद में जम कर लाठी डंडे चले थे जिसमें एक महिला गंम्भीर रुप से घायल हो गयी थी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां रविवार की रात उसकी उपचार के दौरान …
सिकंद्राबाद/बेहजम खीरी, अमृत विचार। कोतवाली नीमगांव के गांव गुलौला निवासी दो पक्षों में पांच दिन पूर्व जमीन विवाद में जम कर लाठी डंडे चले थे जिसमें एक महिला गंम्भीर रुप से घायल हो गयी थी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां रविवार की रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी।
पांच दिन पूर्व कोतवाली नीमगांव के गांव गुलौला निवासी सुरेश चंद्र गांव के रहने वाले कुछ लोगों से जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गयी थी। जिसमें सुरेश चंद्र की पत्नी सुनीता देवी को काफी छोटे आ गयी थी। परिजनों ने गंम्भीर हालत के चलते जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया था जहां उसका उपचार चला रहा था। वहीं घटना के बाद घायल महिला के पुत्र विनीत कुमार ने कोतवाली पर तहरीर देकर गांव के रहने वाले कल्लू ,विजय कुमार,नन्हे सहित चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था।
जिस पर नीमगांव पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा लिख कर मामले की छानबीन कर रही थी। घायल महिला के पति सुरेश चंद्र ने बताया रविवार रात उपचार के दौरान उसकी पत्नी सुनीता देवी आयु 45 वर्ष की जिला अस्पताल में सुबह चार बजे मौत हो गयी है। इंस्पेक्टर नीमगांव गजेन्द्र सिंह ने बताया पांच दिन पूर्व कोतवाली नीमगांव के गांव गुलौला निवासी दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी जिसमें घायल महिला के पुत्र विनीत कुमार की तहरीर पर एक महिला सहित चार लोगों पर मारपीट का मुकदमा लिखा गया था। जानकारी मिली है कि महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी है। आरोपियों पर उचित कार्यवाही की जायेगी।
