रायबरेली: चपरासी से पैर दबवाना बड़े बाबू को पड़ा भारी, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कोषागार में बड़े बाबू का चपरासी से पैर दबवाते वीडियो वायरल हो गया। डीएम ने मामले की एसडीएम न्यायिक को जांच सौंपी है। बताते हैं कि रविवार कौ ट्रेजरी में तैनात बड़े बाबू विनोद शंकर वर्मा छुट्टी के दिन भी आफिस पहुंचे। इनका एक वीडियो वायरल हो गया जिसमे दिख …

रायबरेली। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कोषागार में बड़े बाबू का चपरासी से पैर दबवाते वीडियो वायरल हो गया। डीएम ने मामले की एसडीएम न्यायिक को जांच सौंपी है। बताते हैं कि रविवार कौ ट्रेजरी में तैनात बड़े बाबू विनोद शंकर वर्मा छुट्टी के दिन भी आफिस पहुंचे।

इनका एक वीडियो वायरल हो गया जिसमे दिख रहा है कि वह कुर्सी पर बैठे हैं और चपरासी मेज के नीचे उनके पैर दबा रहा है। सोमवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिस पर जिलाधिकारी वैभव श्नीवास्तव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एसडीएम न्यायिक जीतलाल सैनी को जांच सौंपी है।

इस संबंध में बडे बाबू विनोद शंकर वर्मा का कहना है कि कलेक्ट्रेट आते वक्त डिग्री कालेज चौराहे के पास उनकी बाइक फिसल गई थी, जिससे पैर में मोच आ गई थी। वे किसी तरह आफिस आए। साथी कर्मचारियों ने दर्द निवारक ट्यूब मंगवाई, वही चपरासी लगा रहा था, जिसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। किसी तरह से दबाव बनाकर सेवा कराए जाने का आरोप निराधार है।

संबंधित समाचार