मुरादाबाद: बढ़ा वायरल फीवर का प्रकोप, जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे डेढ़ हजार से ज्यादा मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को भी मरीजों की भीड़ रही। डेढ़ हजार से अधिक मरीजों की भीड़ संभालने में होमगार्ड भी नाकाम साबित हो रहे थे, महिला मरीजों में पहले दवा लेने और पहले दिखाने को लेकर कई बार तू तू मैं मैं भी हुई। व्यवस्था बनाने में होमगार्ड कोशिश …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को भी मरीजों की भीड़ रही। डेढ़ हजार से अधिक मरीजों की भीड़ संभालने में होमगार्ड भी नाकाम साबित हो रहे थे, महिला मरीजों में पहले दवा लेने और पहले दिखाने को लेकर कई बार तू तू मैं मैं भी हुई। व्यवस्था बनाने में होमगार्ड कोशिश करते लेकिन कई मरीज उन्हें भी नजरअंदाज कर मनमानी पर उतारू थे। ओपीडी में 1226 नये मरीजों ने पर्चा बनवाकर चिकित्सकों से इलाज कराया। पर्चा लिपिक सुमित ने बताया कि सुबह से ही भीड़ लगी हुई है।

वहीं चिकित्सकों के कक्ष में पहले दिखाने और दवा काउंटर पर दवा लेने में महिला मरीजों में नोकझोंक और धक्का मुक्की भी हुई। सुरक्षा के लिए लगा होमगार्ड चंद्र पाल और रवि बार बार मरीजों को संभालने में भागदौड़ कर रहे थे। लाइन तोड़ने की कोशिश करने वाली महिला मरीजों को समझाने में होमगार्ड परेशान रहे। ओपीडी में तीन सौ से अधिक पुराने मरीज भी इलाज के लिए पहुंचे। मरीजों की भीड़ लाइन में लगने और मास्क लगाने की उद्घघोषणा को भी अनसुना कर रही थी।
बालरोग विशेषज्ञ डाँ वीर सिंह के कक्ष के बाहर भी लंबी कतार लगी थी। उन्होंने बताया कि 179 मरीज आए जिसमें 126 वायरल बुखार, निमोनाइटिस, कोलाइटिस और डायरिया से पीड़ित रहे। बुखार के गंभीर मरीजों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराने की सलाह दी।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाँ राजेंद्र कुमार ने बताया कि बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं लेकिन किसी की हालत बहुत गंभीर नहीं है।

संबंधित समाचार