बाराबंकी: न्याय के लिए भटक रही महिला, अधिकारी बने अंजान, जानें मामला
बाराबंकी। दबंग भूमाफिया से भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जा हटवाए जाने के लिए दलित महिला दर-दर भटक रही है। उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। विभागीय अधिकारी जान कर भी अंजान बने हुए हैं। थाना मसौली के ग्राम दरवेशपुर निवासनी दलित महिला उर्मिला पत्नी नवल किशोर के द्वारा जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी उपजिलाधिकारी रामनगर पुलिस …
बाराबंकी। दबंग भूमाफिया से भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जा हटवाए जाने के लिए दलित महिला दर-दर भटक रही है। उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। विभागीय अधिकारी जान कर भी अंजान बने हुए हैं। थाना मसौली के ग्राम दरवेशपुर निवासनी दलित महिला उर्मिला पत्नी नवल किशोर के द्वारा जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी उपजिलाधिकारी रामनगर पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर कोतवाल रामनगर को दिए गए प्रार्थना पत्रों में कहा गया है कि उसकी भूमि खाता संख्या 1392,1394 व 1395 लगभग 6 बीघा भूमि जो नगर पंचायत रामनगर में रामनगर से सहादतगंज जाने वाले सड़क मार्ग के किनारे स्थित है।
लाखों की कीमत वाली इस भूमि पर नगर पंचायत राम नगर के मोहल्ला धमेड़ी कस्बा व थाना रामनगर निवासी दबंग उमाशंकर शर्मा व मोनू शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा अपनी दबंगई के बल पर जबरिया कब्जा करना चाहते हैं। मेरे द्वारा मना करने पर जातिसूचक गालियां देकर मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़िता का कहना है कि अब प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में जाकर न्याय की गुहार लगाएंगे।
बाहर हाल सवाल इस बात का उठता है की प्रदेश के मुखिया के जीरो टॉलरेंस अभियान को जिम्मेदार अधिकारी कब तक पलीता लगाते रहेंगे। दलित महिला को न्याय मिलेगा कि नहीं इस पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार दुबे का कहना है की उमाशंकर शर्मा को कई बार बुलाया गया है लेकिन वह आता नहीं है शीघ्र ही उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
