मिर्जापुर: पैसा ने देने पर बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, जानें फिर क्या हुआ
मिर्जापुर। जिले के कोतवाली कटरा क्षेत्रान्तर्गत मुहल्ला ककरहवां सोहता का अड्डा साबह की कुटिया निवासी सुरेश पुत्र स्व. रामधनी 75 वर्ष को उनके पुत्र पिन्टू गुप्ता द्वारा पत्थर से सिर पर प्रहार कर दिया गया। जिससे सुरेश गुप्ता उपरोक्त की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा पुलिस …
मिर्जापुर। जिले के कोतवाली कटरा क्षेत्रान्तर्गत मुहल्ला ककरहवां सोहता का अड्डा साबह की कुटिया निवासी सुरेश पुत्र स्व. रामधनी 75 वर्ष को उनके पुत्र पिन्टू गुप्ता द्वारा पत्थर से सिर पर प्रहार कर दिया गया। जिससे सुरेश गुप्ता उपरोक्त की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद है। जानकारी के अनुसार पिन्टू शराब पीने का आदी था, शराब के नशें अपने पिता सुरेश गुप्ता से पैसा मॉग रहा था, पैसा न मिलने पर उनके सिर पर पत्थर से प्रहार कर दिया। थाना कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
