बरेली: हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर वकीलों ने मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विधि संवाददाता, अमृत विचार, बरेली। बिशारतगंज के अतरक्षेड़ी निवासी एडवोकेट संजय सिंह की हत्या को सप्ताह भर बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अगर पुलिस ने जल्द हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया तो अधिवक्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। यह बात मंगलवार को …

विधि संवाददाता, अमृत विचार, बरेली। बिशारतगंज के अतरक्षेड़ी निवासी एडवोकेट संजय सिंह की हत्या को सप्ताह भर बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अगर पुलिस ने जल्द हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया तो अधिवक्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। यह बात मंगलवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने कहीं।

अधिवक्ताओं ने रोष प्रकट करते हुए कलेक्ट्रेªट गेट के बाहर मानव श्रृंखला बनाकर पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर शेर सिंह गंगवार, मनोहर लाल राजा, क्षितिज यादव, अचिंत द्विवेदी, दीपक पाण्डेय, आलोक प्रधान, गौरव राठौर, हरभजन सिंह शाक्य समेत काफी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

बता दें कि बीती 14 सितम्बर की शाम कचहरी से अपने गांव अतरछेड़ी जा रहे संजय की रास्ते में हत्या कर दी गयी थी। संजय की पत्नी रजनी सिंह ने नामजद रिपोर्ट अपने देवर मुदित प्रताप सिंह, गुड्डू, राहुल व मयंक के विरूद्व दर्ज कराते हुए बताया था कि चारों लोगों ने जीप से सिर कुचलकर पति की हत्या की है।

बीते दिनों बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी प्रभारी एसएसपी से मिलकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। मगर अभी तक पुलिस चारों में से किसी भी हत्यारोपी को पकड़ नहीं सकी है।

संबंधित समाचार