बरेली: तस्कर के शोरूम पर चली बीडीए की जेसीबी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कस्बे में बने तस्कर के शोरूम को दूसरे दिन ही ढाह दिया गया। वहीं, तेज बारिश के कारण ध्वस्तीकरण कार्य कुछ समय के लिए रोका गया। इस मौके पर बीडीए के साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। फतेहगंज पश्चिमी के कस्बे में हिस्ट्रीशीटर स्मैक तस्कर …

फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कस्बे में बने तस्कर के शोरूम को दूसरे दिन ही ढाह दिया गया। वहीं, तेज बारिश के कारण ध्वस्तीकरण कार्य कुछ समय के लिए रोका गया। इस मौके पर बीडीए के साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।

फतेहगंज पश्चिमी के कस्बे में हिस्ट्रीशीटर स्मैक तस्कर उस्मान खान व रेहाना ने एक शोरूम बनाया था। जिसको बनने के दूसरे दिन ही बीडीए व पुलिस प्रशासन ने ढाह दिया। शोरूम को ढाहने के लिए मौके पर चार थानों की पुलिस फोर्स के साथ एक प्लाटून पीएसी भी मौजूद रही। वहीं, जानकारी के मुताबिक फरीदपुर जनता ढाबे पर भी चलेगी प्रशासन की जेसीबी मशीन।

 

संबंधित समाचार