कुरीतियों को रोकने में अपने कत्वर्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें: प्रेमावती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। रानी लक्ष्मी बाई सहायता योजना, बाल संक्षरण समिति, बाल विवाह निगरानी समिति और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि जनपद के लावारिस एवं अनाथ गरीब बच्चों के संरक्षण के लिए बच्चों की अधिकता को …

हरदोई। रानी लक्ष्मी बाई सहायता योजना, बाल संक्षरण समिति, बाल विवाह निगरानी समिति और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि जनपद के लावारिस एवं अनाथ गरीब बच्चों के संरक्षण के लिए बच्चों की अधिकता को देखते हुए नया बाल संरक्षण गृह स्थापित किया जाए। साथ ही कहा कि बाल श्रम एवं बाल विवाह रोकने के लिए विभागीय अधिकारी व पुलिस समन्वय बनाकर कार्य करें। ऐसी कुरीतियों को रोकने में अपने कत्वर्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

इसके साथ ही ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करें। बैठक में रानी लक्ष्मी बाई योजना में थानों से समय पर रिपोर्ट न आने की जानकारी पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। इसमें पीड़िताओं की जांच निर्धारित समय पर प्रोबेशन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में विधिक सेवा प्राधिकारण सचिव अलका पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, जिला कोषागार अधिकारी कंचन भारती, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार