UP CORONA UPDATE: 30 जिलों में नहीं पाए गए एक भी कोरोना के नए मरीज
लखनऊ। प्रदेश के 30 जिलों में कोरोना का एक भी नया मरीज सामने नहीं आया है। वहीं प्रदेश के 30 जिलों में अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बहराइच, भदोही, बिजनौर, फर्रुखाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, मीरजापुर में एक कोविड नए मरीज नहीं पाए गए हैं। इसके साथ ही …
लखनऊ। प्रदेश के 30 जिलों में कोरोना का एक भी नया मरीज सामने नहीं आया है। वहीं प्रदेश के 30 जिलों में अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बहराइच, भदोही, बिजनौर, फर्रुखाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, मीरजापुर में एक कोविड नए मरीज नहीं पाए गए हैं। इसके साथ ही मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, सहारनपुर, शामली, श्रावस्ती, सीतापुर और सुल्तानपुर में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है।
ये जानकारी बुधवार को अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी है। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में हुई 2 लाख 9 हजार 252 सैम्पल की टेस्टिंग में 17 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, मात्र आठ जिलों में ही नए मरीज मिले हैं। कहीं भी दोहरे अंकों में नए केस नहीं पाए गए। इसी अवधि में 12 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड टीकाकरण के लिए अर्ह प्रदेश की 52.78 फीसदी आबादी ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है।
अब तक 7.94 करोड़ लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार 1.73 करोड़ लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली है। अमित मोहन ने बताया कि प्रदेश में कुल कोविड वैक्सीनेशन 9.68 करोड़ का हो चुका है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। अब तक 7.69 करोड़ सैंपल की कोविड जांच की जा चुकी है।
यह देश के किसी एक राज्य में हुई सर्वाधिक टेस्टिंग हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिनों हुई कोविड टेस्टिंग में 67 जिलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। वर्तमान में 196 कोरोना संक्रमितों का उपचार हो रहा है। औसतन हर दिन सवा दो लाख से ढाई लाख तक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी से भी कम हो गई है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है।
