बरेली: तैमूर को सात दिन की रिमांड पर लेगी फरीदपुर पुलिस
बरेली, अमृत विचार। जिले के बड़े स्मैक तस्कर तैमूर को सात दिन की रिमांड पर लेकर फरीदपुर पुलिस पूछताछ करेगी। इसके लिए उसका बी वारंट दखिल करने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि वह दिल्ली के एक एएसपी के लिए मुखबिरी के साथ अपना भी काम कर रहा था। छोटे प्रधान की …
बरेली, अमृत विचार। जिले के बड़े स्मैक तस्कर तैमूर को सात दिन की रिमांड पर लेकर फरीदपुर पुलिस पूछताछ करेगी। इसके लिए उसका बी वारंट दखिल करने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि वह दिल्ली के एक एएसपी के लिए मुखबिरी के साथ अपना भी काम कर रहा था। छोटे प्रधान की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने बदनामी के चलते तैमूर का सरेंडर कराया है।
फरीदपुर पुलिस के गैंगस्टर के साथ हिस्ट्रीशीटर बहेड़ा निवासी भोला उर्फ तैमूर खां पुत्र इफज्जल खां 14-15 सालों से स्मैक की तस्करी से जुड़ा था। दिल्ली पुलिस ने पहली बार उस पर 2009 में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। दिल्ली और फरीदपुर में उसके खिलाफ 17 मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने का कोई प्रयास ही नहीं किया।
छोटे प्रधान की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस उसे रिमांड पर ले गई जहां सात दिन तक उससे पूछताछ की गई। जांच में प्रधान और तैमूर का कनेक्शन भी सामने आया। इसके बाद पुलिस पर दबाव पड़ा तो तैमूर ने दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स सेल में सरेंडर कर दिया।
तैमूर का जल्द ही बी वारंट जारी कराकर उसे सात दिन की रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। उसकी फरीदुपर की संपत्ति की जांच की जा रही है। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
