बरेली: विवि परिसर में एमएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संचालित एमएससी के विभिन्य पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश शुरू हो गए। विवि प्रशासन ने प्रवेश संबंधी निर्देश जारी कर दिए हैं। कुलसचिव डा. राजीव कुमार के मुताबिक एमएससी रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान और माइक्रोबॉयोलॉजी में प्रवेश के …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संचालित एमएससी के विभिन्य पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश शुरू हो गए। विवि प्रशासन ने प्रवेश संबंधी निर्देश जारी कर दिए हैं। कुलसचिव डा. राजीव कुमार के मुताबिक एमएससी रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान और माइक्रोबॉयोलॉजी में प्रवेश के लिए 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। सभी प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे।

अलग-अलग विषय के लिए अलग-अलग आवेदन करने होंगे। 5 अक्टूबर तक छात्रों के प्रवेश किए जाएंगे। उन्होंने प्रवेश संबंधी निर्देश और फीस की जानकारी भी दी है। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिशा-निर्देश देख सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक एमएससी रसायन विज्ञान की 33, भौतिक विज्ञान की 33, गणित की 50, वनस्पति विज्ञान की 33, जंतु विज्ञान की 33 और माइक्रोबॉयोलॉजी की 44 सीटों पर प्रवेश होंगे। इन सभी सीटों में ईडब्ल्यूएस कोटे की सीटें भी शामिल हैं।

संबंधित समाचार