दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर की हत्या, पुलिस के शूटआउट में दो हमलावर ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज दिनदहाड़े रोहिणी कोर्ट परिसर में फायरिंग से हड़कंप मच गया। कोर्ट में हुई गैंगवार में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की मौत हो गई है। उसे तिहाड़ जेल से कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। बताया जा रहा है कि गोगी के विरोधी गैंग से जुड़े दो हमलावरों ने …

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज दिनदहाड़े रोहिणी कोर्ट परिसर में फायरिंग से हड़कंप मच गया। कोर्ट में हुई गैंगवार में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की मौत हो गई है। उसे तिहाड़ जेल से कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। बताया जा रहा है कि गोगी के विरोधी गैंग से जुड़े दो हमलावरों ने उसे गोली मारी।

ये हमला रोहिणी कोर्ट के रूम नंबर-207 के भीतर हुई है। हालांकि पुलिस ने मौके पर जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को ढेर कर दिया। शूटआउट में तीन से चार लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एनकाउंटर में टिल्लू गैंग के दो बदमाशों को मार गिराया गया है। ये दोनों बदमाश वकील की ड्रेस पहनकर रोहिणी कोर्ट में घुसे थे। इन्होंने ही जितेंद्र गोगी को गोली मारी। टिल्लू गैंग के दोनों बदमाशों के नाम पुलिस अभी वेरीफाई कर रही है।

गौरतलब है कि जितेंद्र गोगी की गिनती दिल्ली के टॉप मोस्ट गैंग्स्टरों में की जाती थी। दिल्ली पुलिस ने उसपर 4 लाख रुपए का इनाम रखा था। वहीं हरियाणा पुलिस ने उस पर ढाई लाख रुपए का इनाम भी रखा था।

यह भी पढ़े-

चाहते हैं न कटे आपकी जेब, तो कुछ यूं रखें स्मार्टफोन की सेहत का ध्यान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म