Bareilly: गिरजाघरों में मिड नाइट सर्विस आज, प्रभु यीशु का मनाया जाएगा जन्मदिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बुधवार को सभी चर्चों में मिड नाइट सर्विस की जाएगी, इसके बाद प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया जाएगा। क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च के पादरी सुनील कुमार मसीह ने बताया कि ईसाई समुदाय के लोग 24 दिसंबर को रात 10 से 12 बजे के बीच गिरजाघरों में प्रभु यीशु मसीह के पृथ्वी पर अवतार लेने की घड़ी पर मिड नाइट सर्विस करेंगे, जो कि देर रात तक चलेगी। रात को चर्च में प्रार्थना सभा होने के बाद प्रभु के जन्म लेते ही जश्न मनाया जाएगा। इसके बाद लोगों की ओर से लाए गए केक काटे जाएंगे।

क्रिसमस की तैयारियों को लेकर शहर में कई दिन पहले से ही सभी गिरजाघरों में सजावट शुरू हो गई। कुछ गिरजाघरों में मंगलवार रात तक सजावट का इंतजाम पूरा हो गया। गिरजाघरों में तरह- तरह की इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से सजावट की गई है। रात के समय इस भव्य नजारे को देखने के लिए आसपास के लोग भी पहुंच रहे हैं। वहीं क्रिसमस के लिए बाजारों में सजी दुकानों पर लोग अपनी जरूरत का सामान खरीद रहे हैं। सबसे ज्यादा भीड़ सजावट और गिफ्ट की दुकानों पर देखने को मिल रही है। लोग क्रिसमस ट्री के साथ ही उसके सजावट का सामान भी खरीद रहे हैं। बच्चों के लिए संता क्लॉज की ड्रेस लोग बच्चों के लिए खरीद रहे हैं।

बढ़ी केक की मांग, खूब बिक रहे गिफ्ट
दुकानदारों ने बताया कि क्रिसमस को लेकर एक सप्ताह पहले से हुई केक की बुकिंग हो गई है। चॉकलेट केक, इटालियन क्रीम, स्टिकी टॉफी, पुडिंग डेट्स नट, लोफ और फ्रूट केक खासतौर पर आर्डर दिए गए हैं। सबसे ज्यादा फ्रूट रम और प्लम केक की मांग है। शहर के सभी गिफ्ट सेंटरों पर क्रिसमस ट्री, संता क्लॉज ड्रेस, जिंगल बेल, डोर बेल एवं सजावटी सामान लोग खरीद रहे हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात