आज का राशिफल : 24 दिसंबर 2025

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज आपको नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। उच्चाधिकारी आपका अत्यधिक सहयोग करेंगे। कोई गंभीर समस्या दूर होने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। परिवार में उत्सव का वातावरण रहने वाला है।

वृष- आज धन के लेन-देन को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। पुरानी नकारात्मक बातों के कारण थोड़े निराश होंगे। गूढ़ विषयों के अध्ययन में आपकी रुचि जागृत होगी। अनजान व्यक्तियों के साथ संपर्क बनाकर रखें।

मिथुन- आज विवाहेतर संबंधों से बचने का प्रयास करें। भावुकता के कारण लिए गए निर्णय आपको नुकसान पहुंचाएंगे। बच्चों के साथ आपको संबंध अच्छे रखने चाहिए। स्वभाव में चिड़चिड़ेपन के कारण थोड़ी परेशानी होगी।

कर्क- आज व्यवसाय में उतार-चढ़ाव के बावजूद आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होने के योग बन रहे हैं। आपका मन अत्यंत संतुष्ट रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

सिंह- आज मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपसे कोई भूल हो सकती है। व्यापार को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। सभी कार्य पूरे मनोयोग से करेंगे। पुण्य कार्यों पर आपको धन खर्च करना चाहिए।

कन्या- आज नया रोजगार आरंभ करने के योग बन रहे हैं। बच्चों के करियर को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। प्रेमी जन के साथ झगड़ा हो सकता है। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

तुला- आज अपने संपर्कों को मजबूत कर लें। कोई बड़ा व्यापारिक ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। रियल एस्टेट में निवेश शुभ सिद्ध होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं।

वृश्चिक- आज आपके लिए बहुत ही अच्छा दिन रहने वाला है। बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। अनुभवी व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु- आज आपको अभद्र भाषा का प्रयोग करने से बचना चाहिए। आलस्य के कारण आप काम से बचने का प्रयास करेंगे। परिवार में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। नई भूमि-संपत्ति खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो थोड़ी सावधानी बरतें।

मकर- आज आप कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। आपकी भौतिक इच्छाओं की पूर्ति होगी। परिवार में हर्ष का वातावरण रहेगा। सरकारी प्रोजेक्ट्स से जुड़े कार्यों में उत्तम सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ- आज आपके सम्मान में कमी आने के योग बन रहे हैं। अपना समय व्यर्थ में बर्बाद न करें। पारिवारिक समस्याओं को बाहरी लोगों से साझा न करें। सही समय पर काम पूरा न कर पाने के कारण आपको कठिनाई हो सकती है।

मीन- आज रचनात्मक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। ऑनलाइन व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपनी प्रतिभाओं और क्षमताओं को पहचानें। घर की समस्या दूर होगी। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।