अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में इन्हें किया सम्मानित
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि के संत कबीर सभागार में शुक्रवार को पर्यटन विभाग और अवध विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से दीपोत्सव-2020 के विशिष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा कि अयोध्या दीपोत्सव एक वैश्विक प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव के …
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि के संत कबीर सभागार में शुक्रवार को पर्यटन विभाग और अवध विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से दीपोत्सव-2020 के विशिष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा कि अयोध्या दीपोत्सव एक वैश्विक प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव के सफल आयोजन के लिए गठित विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय की टीमें दिन-रात एक कर आयोजन को सफल बनाती हैं।
इस बार भी पिछले दीपोत्सव के रिकार्ड को तोड़ते हुए एक बड़े लक्ष्य तक पहुंचना है।जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि अयोध्या दीपोत्सव अब एक ब्रांड बन गया है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि दीपोत्सव जैसे बड़े आयोजन के लिए प्रबंधन करना चुनौतीपूर्ण रहता है। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने कहा दीपोत्सव एक बड़े पर्व की तरह है। कार्यक्रम में कुलसचिव उमानाथ ने कहा कि दीपोत्सव 2021 का काफी बड़ा लक्ष्य है। इसमें सभी के सहयोग से लक्ष्य को प्राप्त करना है।
कार्यक्रम में दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि इस वर्ष 7 लाख 51 हजार दिएं जलाए जाएंगे। जिसमें 9 लाख दीए लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कुलपति रविशंकर सिंह के सानिघ्य में 12 हजार स्वयंसेवकों के साथ एक बार फिर रिकार्ड बनाया जाएगा। दीपोत्सव-2020 में शामिल योगदानकर्ताओं को सम्मान में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालय एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के समन्वयकों को कुलपति, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
