लखनऊ: विद्यालय प्रांगढ़ में भर रहा गांव का गंदा पानी, जानें क्या कहते हैं जिम्मेदार
लखनऊ। चिनहट के सतरिख रोड के सरायशेख गांव मे स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में ही तालाब बना हुआ है। इस तालाब में गांव की नालियों की पानी भी भरता है। इसके अलावा गांव में चल रही डेरियों का पानी भी इसी में भरता है। ऐसे में पानी आस-पास के भूमिगत जल को भी दूषित कर …
लखनऊ। चिनहट के सतरिख रोड के सरायशेख गांव मे स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में ही तालाब बना हुआ है। इस तालाब में गांव की नालियों की पानी भी भरता है। इसके अलावा गांव में चल रही डेरियों का पानी भी इसी में भरता है। ऐसे में पानी आस-पास के भूमिगत जल को भी दूषित कर रहा है।
हालात यह हैं कि तलाब में कचरा जमा होने से संक्रामक रोग भी फैलने का डर बना हुआ है। शिक्षक बताते है, कि पिछले एक साल से यह क्षेत्र लखनऊ नगर निगम का हिस्सा है। इसके बावजूद गांव के पानी के निकास की कोई उचित व्यवस्था नहीं बन पा रही है। तालाब के पानी की निकासी ना होने के कारण पानी का स्तर बढता जा रहा है।
विद्यालय की कक्षा के बगल में शुलभ शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था, मौजूदा समय में कार्य को रूकवा दिया गया है, विभाग के उच्च अधिकारियों को भी सूचना भेज दी गयी है। इसके साथ ही प्रधानाध्यापक की ओर से स्थानीय पुलिस को भी एक शिकायती पत्र भेजा गया है…प्रमोद कुमार पटेल खंड शिक्षा अधिकारी जोन-2।
