अयोध्या में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का किया गया अनावरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नगर निगम के सभागार में कहा कि भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर देश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। आज देश के हर व्यक्ति के पास उसका अपना बैंक खाता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर व्यक्ति …

अयोध्या। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नगर निगम के सभागार में कहा कि भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर देश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। आज देश के हर व्यक्ति के पास उसका अपना बैंक खाता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर व्यक्ति के सम्मान के लिए कार्य किया है।

स्वतंत्र देव शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर नगर निगम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पंडित जी की प्रतिमा का अनावरण कर पौधरोपण किया।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को आज बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान जगह-जगह पर कार्यक्रम के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंडित जी ने कांग्रेसी विचारधारा से हटकर राष्ट्रवाद की विचारधारा एवं अंत्योदय के आधार पर संगठन खड़ा किया था। वह आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके बताए हुए मार्ग से आज दुनिया में सबसे ताकतवर भारतीय जनता पार्टी के रूप में यह दल खड़ा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना था कि भारत विश्व गुरु बने आज वह भी हम लोगों के आंखों के सामने दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले प्राथमिक स्कूलों में टायलेट की व्यवस्था ना होने की वजह से बच्चियां स्कूल छोड़ देती थी, लेकिन मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत इस समस्या का भी समाधान किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की इमानदारी की मिशाल देते हुए कहा कि इनका परिवार आज तक सरकारी गाड़ी में नहीं बैठा।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा का जीता हुआ विधायक आज मंदिर के पक्ष में नहीं है, बल्कि वह तालिबान को समर्थन करता है। कार्यक्रम में पहुंचे सांसद लल्लू सिंह में कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित जी के विचारों को अपनाते हुए गरीबों के लिए योजनाएं चलाई। 44 योजनाओं का देश के लोगों को लाभ मिला। इस दौरान मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, बीकापुर विधायक शोभा सिंह,  महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल व महंत राजू दास मुख्य रूप से मौजूद रहे।

पारदर्शी तरीके से हुईं नियुक्तियां

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां कराई हैं। गुंडागर्दी का खात्मा किया है, जबकि पूर्व की सरकारों में ऐसा नहीं था। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी को अपनी मां समझता है। इसलिए पार्टी को और मजबूत करने के लिए 10 और अच्छा कार्यकर्ता जोड़े। 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाने का कार्य भी करें।

संबंधित समाचार