झांसी: पिता ही निकला नाबालिग बेटी का कातिल, जानें वजह?
झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के मऊरानीपुर में एक नाबालिग बच्ची की हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए पिता को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए शनिवार को बताया कि मऊरानीपुर थानाक्षेत्र के धौर्रा गांव में शुक्रवार को हुई एक नाबालिग बच्ची …
झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के मऊरानीपुर में एक नाबालिग बच्ची की हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए पिता को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए शनिवार को बताया कि मऊरानीपुर थानाक्षेत्र के धौर्रा गांव में शुक्रवार को हुई एक नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में नामजद आरोपियों से पूछताछ और एकत्र किये गये सुबूतों की रोशनी में की गयी सघन जांच पड़ताल में ज्ञात हुआ है कि 14 वर्षीय बच्ची माया की हत्या उसके पिता बबलू प्रजापति ने ही की है।
कल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल, फोरेंसिक टीम और डॉग स्कवॉड ने घटनास्थल को बारीकी से जांचा। इस दौरान कई एकत्र किये गये सबूत बनाये हुए प्रतीत हो रहे थे और पूरी घटना के एकमात्र चश्मदीद बच्ची के पिता पर सवाल उठा रहे थे। मामले की सघन जांच के बाद आज जब पिता से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। बबलू ने बताया कि पिछले दस साल से उसके नजदीक गांव की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग थे और इस दौरान कुछ पैसे भी बबलू ने उसे दिलाये थे।
आगे संबंधों में खटास आने पर बबलू ने महिला से पैसों की मांग की तो उसने बबलू को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। जिसके बाद बबलू ने उसको ही फंसाने के लिए अपनी ही बेटी को मोहरा बनाया और उसकी हत्या खुद करके आरोप दो महिलाओं और सात अन्य पर लगा दिया लेकिन पूरे मामले में पुलिस ने बहुत सूझ बूझ के साथ पिता के इस कुत्सित षडयंत्र को बेनकाब किया।
