शिक्षक हितों के लिए शिक्षक संघ कटिबद्ध- जिला अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यसमिति का निर्वाचन अधिवेशन शनिवार को करौंदिया स्थित संस्कृत महाविद्यालय में प्रारम्भ हुआ। निर्वाचन कार्यक्रम के पर्यवेक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री, जिला अध्यक्ष अमेठी अशोक मिश्रा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। वहीं, चुनाव अधिकारी नीलमणि त्रिपाठी ने जिला अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, जिला मंत्री हृषिकेश भानु सिंह, कोषाध्यक्ष …
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यसमिति का निर्वाचन अधिवेशन शनिवार को करौंदिया स्थित संस्कृत महाविद्यालय में प्रारम्भ हुआ। निर्वाचन कार्यक्रम के पर्यवेक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री, जिला अध्यक्ष अमेठी अशोक मिश्रा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
वहीं, चुनाव अधिकारी नीलमणि त्रिपाठी ने जिला अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, जिला मंत्री हृषिकेश भानु सिंह, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा समेत समस्त कार्यसमिति निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव ने किया। निर्वाचन उपरांत जिला अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षकों के हितों के लिए कटिबद्ध है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षकों के माध्यम से किए जाने वाली धन उगाही और भ्र्ष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र, कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच के पदाधिकारी माताप्रसाद आदि शिक्षक मौजूद रहे।
गौरतलब है उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शासन की ओर से मान्यता प्राप्त बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के हित में कार्य करने वाली संस्था है। प्रत्येक तीन वर्ष कार्यकाल पूर्ण करने पर पदाधिकारियों का चुनाव शिक्षक डेलीगेट की तरफ से किया जाता है।
