रामपुर: राष्ट्र निर्माण का संदेश देने को फ्रीडम रन का आयोजन किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अंबेडकर पार्क से फ्रीडम रन को जिला युवा अधिकारी माहे आलम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फ्रीडम रन राहे रजा, गांधी समाधि, नवाब गेट, राजद्वारा,मिस्टन गंज, हामिद गेट होते पुरानी तहसील स्थित नेहरु युवा केंद्र कार्यालय पहुंची। जहां युवाओं को फिट इंडिया फ्रीडम रन की शपथ …

रामपुर, अमृत विचार। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अंबेडकर पार्क से फ्रीडम रन को जिला युवा अधिकारी माहे आलम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फ्रीडम रन राहे रजा, गांधी समाधि, नवाब गेट, राजद्वारा,मिस्टन गंज, हामिद गेट होते पुरानी तहसील स्थित नेहरु युवा केंद्र कार्यालय पहुंची। जहां युवाओं को फिट इंडिया फ्रीडम रन की शपथ दिलाई गई।

शनिवार को युवा अंबेडकर पार्क पर एकत्र हुए और भारत माता की जय, वंदे मातरम के उदघोष करते हुए फ्रीडम रन में शामिल हुए। फ्रीडम रन में नेहरू युवा केन्द्र से सम्बद्ध युवा/ महिला मण्डलों से सक्रिय 110 युवा शामिल रहे। फ्रीडम रन के समापन अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी जय सिंह, जिला सेवायोजन कार्यालय से निशांत अंसारी उपस्थित रहे और उनके द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन की शपथ दिलाई गयी।

वक्ताओं ने कहा कि फिट रहने के लिए स्वयं प्रतिदिन आधा घंटा समय निकालकर योग व शारीरिक गतिविधियां करें जिससे आप फिट रहेंगे। साथ ही अपने परिवार और समाज को भी इसमें सहयोग के लिए प्रेरित करें। युवा मण्डलों के माध्यम से आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव एवं फिट इण्डिया अन्तर्गत कुल 75 युवा फ्रीडम रन का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवको द्वारा 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है।

इसका उददेश्य युवाओ में अपनी देश की आजादी का इतिहास व स्वतन्त्रता संग्राम में युवाओं की भूमिका पर जागरूक कर राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को उजागर किया जा रहा है। कार्यक्रम में नेहरु युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी माहे आलम, साहिल वलेचा, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुरेश आर्य, अरविन्द, आरेफा, शुभम सागर, संजीव कुमार, पूजा रानी, नरेन्द्र कुमार, सोरम कुमार, सोनू, अमरीन, सतेन्द्र, रहनुमा, विजय, शोभित, सुखवीर, सुनिता,महोहर, रोहित कुमार आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार