पीलीभीत: सांसद को काले झंडे दिखाने के मामले में 20 किसानों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार। सांसद वरुण गांधी को काले झंडे दिखाने और कोविड 19 के नियमों को तार-तार करने के मामले में भारतीय किसान यूनियन के 20 कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।कार्रवाई को लेकर प्रदर्शनकारियों में खलबली मची हुई है। कृषि कानून को लेकर …

पूरनपुर, अमृत विचार। सांसद वरुण गांधी को काले झंडे दिखाने और कोविड 19 के नियमों को तार-तार करने के मामले में भारतीय किसान यूनियन के 20 कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।कार्रवाई को लेकर प्रदर्शनकारियों में खलबली मची हुई है।

कृषि कानून को लेकर किसान महीनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।कई बार भाजपा नेताओं को झंडे दिखाने के भी प्रयास किए जा चुके हैं।शुक्रवार को सांसद बरुण गांधी के पूरनपुर पहुंचने की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन गुट के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मोहनापुर चौराहे के पास एकत्र हो गए।जब सांसद का काफिला मोहनापुर पहुंचा तो किसानों ने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर सांसद को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया था।

किसानों का आरोप था कि बीजेपी सरकार किसानों के हित में नही है।विरोध प्रदर्शन और काले झंडे दिखाने के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौके पर मौजूद थे।जिनमें कोविड-19 के नियमों को तार-तार किया गया।मौजूद किसानों में न ही कोई मास्क लगाए देखा गया और न ही सोशल डिस्टेंस देखी गई।

शनिवार को कोतवाली पुलिस ने सांसद को काले झंडे दिखाने के प्रयास और कोविड 19 के नियमों को तार तार करने के मामले में गुरप्रीत सिंह, देवेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह, रघुवीर सिंह, लखविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, प्रदीप सिंह, करतार सिंह, अमरजीत सिंह, हरपेज सिंह, रघुवीर सिंह, रणजीत सिंह, निर्मल सिंह, जसपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरजिंदर सिंह, सत्येंद्र सिंह, जसपाल सिंह, लखविंदर सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कोतवाल क्राइम वीरेश ने बताया कि 20 किसानों के खिलाफ सांसद को काले झंडे दिखाने का प्रयास और कोविड 19 के नियमों को न मानने सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।विवेचना के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

काले झंडे दिखाने के मामले में दूसरी बार किसान नेताओं पर रिपोर्ट दर्ज हुआ है
किसान नेताओं कि दिन पर दिन मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं और भाजपा के सांसद व प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री को  काले झंडे दिखाने के मामले में पुलिस इसी महीने में दो अभियोग गंभीर धाराओं में दर्ज कर चुकी है और दोनों बार किसान नेताओं की पुलिस से जमकर नोकझोंक साथ ही सीओ से झड़प भी हुई है , लेकिन अन्नदाता किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जो तहरीर दी है,  उसमें कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई

संबंधित समाचार