बरेली: बारिश से सड़कों पर घुटनों तक पानी, कीचड़ बनी मुसीबत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शनिवार दोपहर मूसलधार बारिश से निचले इलाकों में एक बार फिर जलभराव हो गया। सिटी स्टेशन रोड पर घुटनों तक पानी भर गया। वहीं, निर्माण के कारण खुदी सड़कों पर कीचड़ हो गई। इससे वाहन सवार फिसलते रहे। गड्ढों के कारण सड़क से गुजरना तक मुश्किल हो गया। नगर निगम मोटी रकम …

बरेली, अमृत विचार। शनिवार दोपहर मूसलधार बारिश से निचले इलाकों में एक बार फिर जलभराव हो गया। सिटी स्टेशन रोड पर घुटनों तक पानी भर गया। वहीं, निर्माण के कारण खुदी सड़कों पर कीचड़ हो गई। इससे वाहन सवार फिसलते रहे। गड्ढों के कारण सड़क से गुजरना तक मुश्किल हो गया।

नगर निगम मोटी रकम खर्च कर बारिश के पानी को निकालने के लिए शहर में नालों का निर्माण करा रहा है लेकिन सफाई के अभाव या गलत निर्माण की वजह से जलभराव से राहत नहीं मिल पा रही है। शनिवार को बारिश के करीब दो घंटे बाद पानी निकासी होने पर शहरवासियों को राहत मिली। उधर, सिटी स्टेशन रोड की स्थिति काफी खस्ताहाल है। सड़क के एक तरफ से ही दोनों ओर के वाहनों का आवागमन हो रहा है। सड़क का आधा हिस्सा जर्जर है। कई जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस कारण पानी निकासी तेजी से नहीं हुई।

घंटों तक सड़क पर पानी भरा रहा। हजियापुर, संजय नगर में जलभराव की समस्या से लोग परेशान रहे। निचले इलाकों में जलभराव और कीचड़ की समस्या रही। पुराना शहर के कई मोहल्लों लोधी टोला, एजाज नगर गौटिया, जगतपुर, कंधी टोला, चक महमूद, जोगी नवादा, नवादा शेखान, संजय नगर मुख्य मार्ग, नेकपुर, बंशी नगला, मढ़ीनाथ के कई इलाकों में पानी भर गया।

वहीं, शहर में ट्रंक सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कें कीचड़ से भर गईं। अलखनाथ रोड, हार्टमन ओवरब्रिज के पास सिटी स्टेशन रोड, खुर्रम गौटिया रोड के पास कच्ची सड़क पर कीचड़ हो गया। इससे दो पहिया व तीन पहिया वाहन फिसलते रहे।

संबंधित समाचार