बरेली: युवती-सिपाही के बीच हुआ लिखित समझौता, अब नहीं होगी शादी
बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाने के एक सिपाही को क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से प्रेम हो गया था। लेकिन युवती का शादी का प्रस्ताव सिपाही ने ठुकरा दिया तो उसने बारादरी थाने में जमकर हंगामा काटा था। युवती ने सिपाही से शादी करने की जिद पर शादी के कार्ड भी छपवाकर उसे सोशल …
बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाने के एक सिपाही को क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से प्रेम हो गया था। लेकिन युवती का शादी का प्रस्ताव सिपाही ने ठुकरा दिया तो उसने बारादरी थाने में जमकर हंगामा काटा था। युवती ने सिपाही से शादी करने की जिद पर शादी के कार्ड भी छपवाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। मगर शुक्रवार की रात को युवती और सिपाही के बीच लिखित में समझौता हो गया है। इसके बाद युवती भी अब शादी की अपनी जिद से पीछे हट गई है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों बारादरी थाने की एक चौकी में तैनात सिपाही प्रार्थना पत्र की जांच करने गए तो वहां उनकी एक लड़की से दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से मिलते रहे और बात शादी तक पहुंच गई। लेकिन बाद में सिपाही ने शादी से इनकार कर दिया। इससे नाराज लड़की 19 सितंबर को थाने पहुंची और शादी करने की जिद पर जमकर हंगामा काटा।
उसने कहा कि आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। आरोप था कि सिपाही ने उसके साथ संबध बनाए थे, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी। लेकिन अब सिपाही इंकार कर रहा है। पीड़िता ने सिपाही से शादी करने की बात कहकर 25 सिंतबर को होने वाली शादी के लिए कार्ड भी छपवा लिए थे।
शुक्रवार की रात एक संगठन के लोगों ने एक युवती के घर पहुंचकर उसे समझाया। इसके बाद युवती और सिपाही में लिखित में समझौता हो गया। अब युवती ने सिपाही से शादी करने की जिद छोड़ दी है।
