सीतापुर: ट्रैक्टर-ट्राली से कुचल कर किशोरी की मौत, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। भाई के साथ साइकिल पर सवार होकर बुआ के घर जा रही एक किशोरी को ट्रैक्टर ट्राली ने रविवार की दोपहर को मुद्रासन के पास कुचल दिया। जिससे किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई सुरक्षित है। चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर …

सीतापुर। भाई के साथ साइकिल पर सवार होकर बुआ के घर जा रही एक किशोरी को ट्रैक्टर ट्राली ने रविवार की दोपहर को मुद्रासन के पास कुचल दिया। जिससे किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई सुरक्षित है। चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हरगांव इलाके के निगोहा गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी खुश्बू पुत्री भाईलाल रविवार को अपने भाई के साथ साइकिल पर सवार होकर अपनी बुआ के यहां कटेसर जा रही थी। जब वह हरगांव इलाके में मुद्रासन गांव के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किशोरी ट्रैक्टर ट्राली के पहिए के नीचे आ गई।

जिससे कुचल कर किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में मृतका का भाई बालबाल बच गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार