सीतापुर: कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर किया भाजपा की नीतियों का बखान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। भाजपा के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्लाक, मंडल और बूथ स्तर पर घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को गिनाने का काम किया और बताया कि पार्टी सिर्फ और सिर्फ जनता के लिए समर्पित है। इसी कड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा व सांसद राजेश …

सीतापुर। भाजपा के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्लाक, मंडल और बूथ स्तर पर घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को गिनाने का काम किया और बताया कि पार्टी सिर्फ और सिर्फ जनता के लिए समर्पित है। इसी कड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा व सांसद राजेश वर्मा घर-घर पहुंचे और जनता से संवाद किया। जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने बताया कि भाजपा जनता के लिए ही समर्पित है। साढे़ चार वर्षों में राम मंदिर से लेकर विकास के सभी वादे पूरे किए और जनता की उम्मीदों पर बिल्कुल खरी उतरी।

किसानों के लिए गन्ना समर्थन मूल्य को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 325 से बढ़कर 350 कर दिया है। इस अवसर पर सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दिन प्रतिदिन जनता की सेवा करने में जुटी है। भाजपा ने नारी शक्ति को बढ़ाने का काम किया है। देश और प्रदेश में गुंडाराज, खनन माफियाओं का खात्मा करने का काम भी भाजपा की सरकार ने किया है। इस अवसर पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ, मंडल और ब्लाक स्तर पर जनता से मिलकर भाजपा का बखान किया।

भाजपा विधायक ने लगाई चौपाल

सकरन इलाके में भाजपा विधायक ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्यायें सुनी व प्रदेश सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। सकरन क्षेत्र के मुन्नूपुरवा मजरा सैदापुर गांव में लहरपुर विधायक सुनील वर्मा ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। विधायक ने प्रदेश सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यों के बारे में लोगों को बताया कि साढे़ चार साल से भाजपा शासन काल में सबका साथ व सबका विकास की भावना से कार्य किया गया है। हमारी सरकार ने जनता को भय मुक्त समाज दिया है। इस मौके पर महेन्द्र प्रताप सिंह, अजय पटेल, अनिल कुमार, हरिगोेविंद मौर्या, अनिल सिंह, दीपक, रामधार, शिवनाथ गुप्ता, सुरेन्द्र, निर्मल, मौजी लाल आदि के अलावा भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार