मिर्जापुर: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किशोरी समेत तीन मवेशियों की मौत
मिर्जापुर। रविवार को दोपहर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से राजगढ़ विकास खंड के मड़िहान थाना तथा अहरौरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में एक अट्ठारह वर्षीय किशोरी लड़की सहित तीन मवेशियों की मौत तथा एक महिला व एक पुरुष सहित दो लोग गंभीर रूप से झुलसे। जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर …
मिर्जापुर। रविवार को दोपहर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से राजगढ़ विकास खंड के मड़िहान थाना तथा अहरौरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में एक अट्ठारह वर्षीय किशोरी लड़की सहित तीन मवेशियों की मौत तथा एक महिला व एक पुरुष सहित दो लोग गंभीर रूप से झुलसे। जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर में 12 बजे के लगभग आकाशीय बिजली की चपेट में आने से स्थानीय चौकी क्षेत्र के निकरिका गांव निवासी रामप्रवेश की अट्ठारह वर्षीय पुत्री प्रीति स्थानीय विकास खंड के अहरौरा थाना क्षेत्र के खटखरीयां गांव में एक किसान के खेत में मिर्चा की तुढ़ाई कर रही थी उसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई।
वहीं स्थानीय विकास खंड के अहरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमराबरहों के मड़ईपुर गांव निवासी लक्षिमन पांडेय 55 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सीताराम पांडेय अपने दुकान के बाहर खड़े हुए थे की अकस्मात आकाशी बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं स्थानीय विकास खंड के अहरौरा थाना क्षेत्र के ही खोराडीह ग्राम पंचायत के लतिरहवां पुरवा की कुंती 68 वर्ष पत्नी वासु कोल सिवान में अपनी गाय को चरा रही थी कि इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर ही उनकी एक गाय की मौत हो गई।
लतिरहवां पुरवा के ही लालब्रत पाल की एक भैंस भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही दम तोड़ दी। खोराडीह ग्राम पंचायत के चंदनपुर गांव के रामबृक्ष चौहान की एक बकरी की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। सभी झुलसे हुए लोगों को उनके परिजनों द्वारा एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लाया गया जहां पर परीक्षण के बाद चिकित्सकों द्वारा प्रीती को मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं कुंती तथा लक्षिमन पांडेय का इलाज चिकित्सकों द्वारा केंद्र पर ही किया जा रहा थासमाचार लिखे जाने तक कुंती और लक्षिमध की हालत गंभीर बनी हुई थी। मृतक प्रीति के परिजनों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया। प्रीति अपने मां-बाप की इकलौती पुत्री थी। प्रीति की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
