यूपी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- प्रतापगढ़ घटना की हो न्यायिक जांच
लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस ने प्रतापगढ़ में हुई मारपीट की घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जो सरकारी कार्यक्रम आयोजित था उसमें क्षेत्रीय विधायक व उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना व पूर्व राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी आमंत्रित थे, …
लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस ने प्रतापगढ़ में हुई मारपीट की घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जो सरकारी कार्यक्रम आयोजित था उसमें क्षेत्रीय विधायक व उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना व पूर्व राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी आमंत्रित थे, साथ ही स्थानीय सांसद संगम लाल गुप्ता भी आमंत्रित थे।
सांसद के साथ आये कुछ अपराधिक तत्व सभागार में नारेबाजी व शोरशराबा करने लगे जिसे सांसद वं विधायक तथा पूर्व सांसद ने शांत कराने का भरपूर प्रयास किया। दूसरी ओर, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है, इसीलिए किसान क्रेडिट कार्ड की ब्याज दर चार से बढ़ाकर सात प्रतिशत की गई है।
