अमेठी: भारत बंद के समर्थन में उतरे लोगों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
अमेठी। भारत बंद के दौरान भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कृषि सुधार बिल के विरुद्ध सात सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार मुसाफिर खाना को सौंपा। जगदीशपुर विकास खण्ड के अंतर्गत हसनपुर मजरे (गड़रियाडीह )चौराहे पर भारत बंद के दौरान किसान यूनियन की एक बैठक का आयोजन …
अमेठी। भारत बंद के दौरान भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कृषि सुधार बिल के विरुद्ध सात सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार मुसाफिर खाना को सौंपा।
जगदीशपुर विकास खण्ड के अंतर्गत हसनपुर मजरे (गड़रियाडीह )चौराहे पर भारत बंद के दौरान किसान यूनियन की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें किसान यूनियन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों सहित सैकड़ों किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर कृषि बिल के विरुद्ध अपनी मांगो से समबन्धित सात सूत्रीय ज्ञापन शासन के नाम नायब तहसीलदार मुसाफिर खाना को सौंपा।
बैठक की अध्यक्षता सविता देवी यूनियन की महिला मण्डल अध्यक्ष अयोध्या द्वारा और बैठक का संचालन भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक महामंत्री पवन कुमार के द्वारा किया गया। जहां सविता देवी ने कहा कि कृषि सुधार बिल किसानों के हित के विरुद्ध है इसलिए सरकार इस बिल को वापस ले और किसानों के हित में सुधार करें।
एमएसपी का स्थाई कानून बनाया जाए और मण्डी समितियों को न हटाया जाए। किसानों का धान व गेहूं को बिचौलियों के माध्यम से न खरीदा जाए। एमएसपी रेट से नीचे खरीदने वाले बिचौलियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। किसानों की बिजली बिल माफ किया जाए और बिल का भुगतान दिल्ली सरकार के अनुरूप किया जाए और डीजल पैट्रोल व गैस की बढ़ी हुई कीमत को वापस लिया जाए। विधवा व वृद्धा पेंशन की धनराशि 1000रूपये दिया जाए। आगामी विधानसभा चुनाव में ईवीएम मशीन का प्रयोग न किया जाए बल्कि बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाए जिससे जनता का विश्वास लोकतंत्र में बना रहे।
