कन्नौज: डॉ. अनुपम दुबे व उनके भाई पर फर्जी मुकदमे को लेकर ब्राह्मणों में आक्रोश
कन्नौज। जनपद में इन दिनों फतेहगढ़ के प्रमुख समाज सेवी डॉ अनुपम दुबे एब उनके भाई को फतेहगढ़ पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमों में फसाने को लेकर ब्राह्मणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पूरे जनपद में ब्राह्मण फतेहगढ़ पुलिस के तानाशाह रवैया से काफी नाराज है। अभी हाल ही में छिबरामऊ विधायिका अर्चना …
कन्नौज। जनपद में इन दिनों फतेहगढ़ के प्रमुख समाज सेवी डॉ अनुपम दुबे एब उनके भाई को फतेहगढ़ पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमों में फसाने को लेकर ब्राह्मणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पूरे जनपद में ब्राह्मण फतेहगढ़ पुलिस के तानाशाह रवैया से काफी नाराज है। अभी हाल ही में छिबरामऊ विधायिका अर्चना पांडे के आवास के बाहर ब्राह्मणों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए धरना दिया था।
साथ ही जनपद के विभिन्न गांवों कस्बों में डॉ अनुपम दुबे कॉल लोग समर्थन कर रहे हैं लोगों का कहना है कि जब हमारे ब्राह्मण नेता को फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजा जा रहा है तो आगे आने वाले समय में हम ब्राह्मणों की बात कौन उठाएगा। इसी मामले को लेकर कस्बा जलालाबाद में अजय दुबे , विजय तिवारी के नेतृत्व में एक बैठक की गई जिस बैठक में युवाओं ने अनुपम दुबे के पक्ष में आर पार की लड़ाई लड़ने की हुंकार भरी। युवाओं का साथ कहना था कि फतेहगढ़ पुलिस डॉ अनुपम दुबे व उनके परिवार के साथ बहुत अन्याय कर रही है।
जिसे ब्राह्मण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेगा इसका विरोध पूरी दमदार इसे गांव गांव शहर शहर किया जाएगा इसके पीछे चाहे जो भी ताकत हो उसके मंसूबों को कुचल कर रख दिया जाएगा। छिबरामऊ में ब्राह्मणों की विशाल बैठक का आयोजन 28 तारीख में किया जाएगा इसके बाद जो रणनीति तय की जाएगी उसके हिसाब से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। डॉ अनुपम दुबे एवं उनके भाई की रिहाई होने तक जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन।
