उन्नाव: भाजपा सरकार पर जमकर बरसे सपा प्रदेश अध्यक्ष, जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। किसानों की आय दोगुनी करने, दो करोड़ नौजवानों को प्रतिवर्ष नौकरी देने, के वादे पर बनी प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता पाते ही वादा भूल गयी तथा अपने हक के लिए किसान नौजवान जब सड़कों पर उतरे तो बदले में आंशू गैस, पानी की बौछार, लाठीयां और गोलियां मिली ऐसी सरकार को 2022 मे …

उन्नाव। किसानों की आय दोगुनी करने, दो करोड़ नौजवानों को प्रतिवर्ष नौकरी देने, के वादे पर बनी प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता पाते ही वादा भूल गयी तथा अपने हक के लिए किसान नौजवान जब सड़कों पर उतरे तो बदले में आंशू गैस, पानी की बौछार, लाठीयां और गोलियां मिली ऐसी सरकार को 2022 मे उखाड़ फेंकने के लिये नौजवान अभी से कमर कसलें। अरोड़ा रिसार्ट मे आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा किसान नौजवान पटेल यात्रा के दौरान नरेश उत्तम पटेल ने कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूजीपतियों की परस्त सरकार है और लगातार पूजीपतियों की हित की योजनाएं लागू कर रही है मात्र कहने के लिए एमएसपी थी है, और एमएसपी लागू रहेगी, लेकिन किसानों को एमएसपी का कानून हक नहीं देगें। उल्टे धनपतियों के हितार्थ कान्टेक्ट फार्मिग को कानूनी हक दे दिया गया, क्योंकि भाजपा की कथनी करनी में जमीन आसमान का अन्तर है।

स्वदेशी स्वावलम्बन तथा आत्मनिर्भरता भाजपा के चुनावी मैनेफैस्टो के महत्व पूर्ण अंश थे लेकिन हो उल्टा रहा है मात्र एक वर्ष मे चीन से पांच लाख 28 हजार करोड़ का निर्यात हुआ है रेलवे बंदरगाह ऐयरवेज तथा फायदे पर चल रही ओएनजीसी सहित सैकड़ों सरकारी आद्योगिक इकाइयां अब तक बेंची जा चुकी हैं। करोडों लोगों को बेरोजगार बनाकर आत्मनिर्भरता छीनी गयी है। लाखों लोगों की कुर्बानी से मिली आजादी को आघात पंहुचा देश को समाजवादी धर्मनिर्पेक्ष रास्तो की जगह अधिनायक वाद और पूजीवादी की ओर ले जाने की लगातार कोशिशें हो रही हैं।

संबंधित समाचार