जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार रायबरेली का निरीक्षण
अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने मंगलवार को जिला जज के साथ जिला कारागार रायबरेली का स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं, जनपद अमेठी में जिला कारागार नहीं होने के कारण जनपद के अपराधियों को रायबरेली जेल भेजा जाता है। जिसको लेकर आज डीएम व एसपी ने जिला कारागार रायबरेली का निरीक्षण किया। …
अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने मंगलवार को जिला जज के साथ जिला कारागार रायबरेली का स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं, जनपद अमेठी में जिला कारागार नहीं होने के कारण जनपद के अपराधियों को रायबरेली जेल भेजा जाता है। जिसको लेकर आज डीएम व एसपी ने जिला कारागार रायबरेली का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की ओर से बैरकों में कैदियों के सामानों और बिस्तरों की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान डीएम ने बैरकों में नियमित रूप से साफ-सफाई कराने के लिए अधीक्षक को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जेल के अन्दर किसी भी तरह के प्रतिबन्धित सामाग्री को अन्दर कदापि न जाने दिया जाए।
जिला कारागार में जिलाधिकारी ने जनपद अमेठी के कैदियों से बात-चीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जिला कारागार में रसोई घर का भी निरीक्षण किया और साफ-सफाई से भोजन बनाए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिदिन समस्त बैरकों में बन्दियों की सघन तलाशी करायी जाए।
यदि किसी बन्दी के पास कोई आपत्तिजनक वस्तुए बरामद हो तो तत्काल सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बन्दियों के भोजन गुणवत्ता की भी समय पर जांच कराते रहे। साथ ही शौचालय और नालियों आदि की समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
