यूपी: विधायकों का ही नहीं नॉन परफार्मिंग मंत्रियों के भी टिकट काटेगी भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव में जीत के लिए हर संभव दांव आजमा रही भाजपा कोई कोर कसर नहीं रखना चाहती। इसलिए ऐसे विधायक जिनका प्रदर्शन अच्छा नहीं है और जिनके प्रति आम जनता में नाराजगी है। उनका टिकट पार्टी काट सकती है। प्रधानमंत्री के नमो ऐप पर हुए सर्वे, पार्टी की अंदरूनी रिपोर्ट और संघ के …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव में जीत के लिए हर संभव दांव आजमा रही भाजपा कोई कोर कसर नहीं रखना चाहती। इसलिए ऐसे विधायक जिनका प्रदर्शन अच्छा नहीं है और जिनके प्रति आम जनता में नाराजगी है। उनका टिकट पार्टी काट सकती है। प्रधानमंत्री के नमो ऐप पर हुए सर्वे, पार्टी की अंदरूनी रिपोर्ट और संघ के नेताओं से मिले फीडबैक के आधार पर टिकट वितरण हुआ तो सौ के करीब विधायकों व नॉन परफार्मिंग मंत्रियों का टिकट भी कटेगा।

नमो ऐप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे उत्तर प्रदेश की नब्ज टटोली थी। इस सर्वे में अनेक सवाल पूछे गए थे, जिसमें स्थानीय विधायकों को लेकर भी आम जनता की राय मांगी गई थी। जनता के बीच विधायकों की छवि, उनकी उपलब्धता और उनके कार्यों पर भी सवाल पूछे गए थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस सर्वे में भी अनेक विधायकों की स्थिति ठीक नहीं पाई गई। इसमें से कई मौजूदा सरकार के मंत्री भी हैं, लेकिन तीन मंत्री ऐसे बताए जा रहे हैं, जिनके बारे में पार्टी की अंदरूनी रिपोर्ट और संघ का फीडबैक भी ठीक नहीं है।

सूत्रों का कहना है कि इसमें से एक मंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश से हैं और दो पूर्वी उत्तर प्रदेश के हैं। हालांकि नॉन परफार्मिंग विधायकों की संख्या सौ के करीब बताई जा रही है। जिसमें कई और मंत्रियों के भी नाम हैं। दो तीन नाम तो कैबिनेट मंत्रियों के भी हैं। हालांकि इसमें से कई नेता पार्टी में अपने ऊंचे कद के चलते टिकट बचा सकते हैं। टिकट को लेकर पार्टी में भीतरखाने चल रहे मंथन की भनक कई नॉन परफार्मिंग मंत्रियों तक भी पहुंची है। ऐसे में उन्होंने संगठन से लेकर जनता तक को साधना शुरू कर दिया है, लेकिन देखना यह है कि वे इसमें कितने सफल होते हैं? हालांकि टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी में वरिष्ठ नेताओं ने पूरी खामोशी ओढ़ रखी है।

संबंधित समाचार