बरेली: जेई के उत्पीड़न की इंटेलीजेंस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम में इंजीनियरों के बीच हुए विवाद का मामला गर्माता जा रहा है। महिला अवर अभियंता के साथ हुई अभद्रता मामले में शासन तक मामला पहुंचने पर इंटेलीजेंस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार को इंटेलीजेंस की महिला दारोगा ने जेई से प्रकरण में पूछताछ की। अपर नगर आयुक्त …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम में इंजीनियरों के बीच हुए विवाद का मामला गर्माता जा रहा है। महिला अवर अभियंता के साथ हुई अभद्रता मामले में शासन तक मामला पहुंचने पर इंटेलीजेंस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार को इंटेलीजेंस की महिला दारोगा ने जेई से प्रकरण में पूछताछ की।

अपर नगर आयुक्त श्यामलता आनंद के कार्यालय में एक सहायक अभियंता (एई) ने कुछ दिन पहले महिला जेई से अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इस पर अपर नगर आयुक्त ने एई से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही उन्होंने मुख्य अभियंता से भी इंजीनियरों की कार्यशैली की रिपोर्ट मांगी। इधर जेई ने भी एई पर अक्सर द्विअर्थी शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। हालांकि संबंधित एई ने महिला के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने कभी कोई बात गलत मंशा से नहीं की। जेई ने एससी-एसटी आयोग और महिला आयोग में प्रकरण की शिकायत की।

इसके बाद इंटेलीजेंस ने भी खुफिया तरीके से जांच शुरू कर दी है। महिला दारोगा गीता कुमार ने नगर निगम पहुंचकर महिला जेई से पूछताछ की है। वहीं प्रकरण एक बार सुर्खियों में आने पर नगर निगम में खलबली मची हुई है। तमाम लोगों ने बीच में पड़कर समझौते के प्रयास शुरू कर दिए हैं। लेकिन किसी भी स्तर पर बात बनती नहीं दिख रही है।

संबंधित समाचार