बरेली: कोरल मोटर्स के जीएम बोले- हमारे यहां किसी का भी इंटरव्यू नहीं था, अपहरण की कोशिश मामले में खड़े हुए सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मंगलवार को दिन दहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश में एक नया मोड़ आया है। युवती ने पुलिस को बताया था कि मंगलवार को वह कोरल मोटर्स में इंटरव्यू के लिए जा रही थी। जिसका उसे मेल आया था। ऑटो भी कोरल मोटर्स की तरफ भेजा गया था। मगर कोरल मोटर्स के …

बरेली, अमृत विचार। मंगलवार को दिन दहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश में एक नया मोड़ आया है। युवती ने पुलिस को बताया था कि मंगलवार को वह कोरल मोटर्स में इंटरव्यू के लिए जा रही थी। जिसका उसे मेल आया था। ऑटो भी कोरल मोटर्स की तरफ भेजा गया था। मगर कोरल मोटर्स के जीएम शैलेंद्र चेतल ने किसी भी तरह के इंटरव्यू होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि उनके यहां मंगलवार को कोई भी इंटरव्यू नहीं था। ऐसे में सवाल खड़ा होना लाजिमी है कि आखिर युवती के पास मेल कहां से आया? वह कहां पर इंटरव्यू देने जा रही थी। हालांकि पुलिस अब इन सभी मामलों में जांच पड़ताल कर रही है।

ऑटो से कूदकर युवती ने बचाई थी जान
दरअसल, मंगलवार को सुभाष नगर की रहने वाली एक युवती इंटरव्यू देने जा रही थी। आरोप था कि बदायूं रोड पर मेधांश हॉस्पिटल के पास उसमें प्रेमनगर कर रहने वाला लक्ष्य सक्सेना ऑटो में चढ़ा और युवती के साथ छेड़छाड करने लगा। विरोध करने पर भी वह नहीं माना। युवती ने किसी तरह से चलते ऑटो से कूदकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

अपहरण का भी लगाया था आरोप
पीड़ि युवती ने आरोप लगाया था कि आरोपी लक्ष्य सक्सेना ऑटो में उसे जबरदस्ती किसी दूसरी जगह लेकर जा रहा था। जब उसे लगा कि वह उसे किसी दूसरी जगह ले जाएगा तो उसने ऑटो से छलांग लगा दी।

इसे भी पढ़ें….

बरेली: दौड़ते ऑटो में युवती से छेड़छाड़, कूदकर बचाई जान

संबंधित समाचार