हरदोई: संग्रह अमीनों ने उठाई आवाज, जानें पूरा मामला…
हरदोई। राजस्व संग्रह अमीनों ने एक बैठक कर अपनी समस्याओं पर चर्चा की। बैठक के पश्चात 13 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया। नगर के शहीद उद्यान में आयोजित बैठक में संग्रह अमीन ओमपाल सिंह पर की गई। विभागीय कार्रवाई पर नाराजगी जताई गई। वहीं संग्रह अमीन घुरई लाल के साथ मारपीट करने वाले …
हरदोई। राजस्व संग्रह अमीनों ने एक बैठक कर अपनी समस्याओं पर चर्चा की। बैठक के पश्चात 13 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया।
नगर के शहीद उद्यान में आयोजित बैठक में संग्रह अमीन ओमपाल सिंह पर की गई। विभागीय कार्रवाई पर नाराजगी जताई गई। वहीं संग्रह अमीन घुरई लाल के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने पर अमीनो ने रोष व्यक्त किया। अमीन अरविंद कुमार का अनुचित निलंबित करने पर नाराजगी जताई गई। उन्हें पुनः बहाल करने की मांग की गई। गिरजा शंकर बाजपेई द्वारा अदेयता प्रमाण पत्र में की जा रही गड़बड़ी की मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि अदेयता प्रमाण पत्र में फर्जी रिपोर्ट लगाई जा रही है जो कि अनुचित है। अमीनों ने बकायेदारों की वसूली में बैंक मैनेजरों द्वारा किए जाने वाले अनावश्यक हस्तक्षेप को बंद करने की मांग की।
बैठक में इस बात पर भी नाराजगी जताई गई की संग्रह सेवक वसूली कार्य में न लगा कर अधिकारियों के घरों पर कार्य कराया जाता है, जिससे अमीनो को वसूली करने में काफी असुविधा होती है। अमीनों ने संग्रह सेवकों को वसूली कार्य में लगाने की मांग की।
बैठक में गिरजा शंकर बाजपेई, अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्र, नरेश शुक्ला ,वीरेंद्र सिंह, रमेश सिंह चौहान, करुणा शंकर, अतुल कुमार गुप्ता सहित दर्जनों संग्रह अमीन मौजूद रहे।
